विदेश

रूस ने किया…यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान, पुतिन ने कहा..हथियार डाल दे यूक्रेन या फिर युद्ध झेले

(शशि कोन्हेर) : रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। इधर इस जंग की आशंका घर आते ही कच्चे तेल के भाव आसमान छूने लगे हैं। जिसका असर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के रूप में भारत समेत पूरी दुनिया को झेलना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button