जशपुर

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जशपुर – आज भारतीय जनता पार्टी के जुझारू योद्धा और जशपुर राजघराने के स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की आजमकद प्रतिमा के माल्यार्पण अवसर पर पूरा जशपुर एक तरह से भगवा में हो चुका है। यहां उनकी आदमकद प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर आज कुछ देर पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी ने माल्यार्पण किया।

Advertisement
Advertisement

इसके पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत आज सुबह करीब 10:00 बजे जशपुर रियासत के विजय विहार पैलेस पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी श्रीमती माधवी सिंह सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान संघ प्रमुख काफी समय तक विजय विहार पैलेस में रुके रहे और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की कमान स्मृतियों का अवलोकन किया तथा सभी सदस्यों से बातचीत कर पुनः कल्याण आश्रम वापस लौट आए। संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत यहां आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके के बाद कल अंबिकापुर में आयोजित विशाल पथ संचलन में भाग लेंगे और वहां स्वयंसेवकों के साथ चर्चा करेंगे।

Advertisement

इसके पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत आज सुबह करीब 10:00 बजे जशपुर रियासत के विजय विहार पैलेस पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी श्रीमती माधवी सिंह सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान संघ प्रमुख काफी समय तक विजय विहार पैलेस में रुके रहे और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की कमान स्मृतियों का अवलोकन किया तथा सभी सदस्यों से बातचीत कर पुनः कल्याण आश्रम वापस लौट आए। संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत यहां आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद कल अंबिकापुर में आयोजित विशाल पथ संचलन में भाग लेंगे और वहां स्वयंसेवकों के साथ चर्चा करेंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button