खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा…..

(शशि कोन्हेर) : पहली विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। पहले सेट और दूसरे सेट की नीलामी हो चुकी है और तीसरा जारी है।

Advertisement

सोफिया डंकली 60 लाख में बिकी हैं। उन्हें गुजरात ने खरीदा है। जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.2 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा है। मैग लेनिंग को दिल्ली ने एक करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, सूजी वेट्स, तज्मीन ब्रीट्स और लौरा वॉल्वार्ट अनसोल्ड रहीं।

Advertisement
Advertisement

दूसरे सेट की सभी खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। इसमें दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, रेणुका सिंह को बेंगलुरु ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब नेटली सीवर ब्रंट को मुंबई ने 3.2 करोड़ रुपए पर अपने साथ जोड़ा है। वहीं, ताहिलीया मैक्ग्रा को यूपी ने एक करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है। बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। शबनिम इस्माइल को यूपी ने एक करोड़ रुपए में खरीदा है। अमीलिया केर को मुंबई ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।

Advertisement

पहले सेट की नीलामी हो चुकी है। इसमें शामिल 7 में से 5 खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा में बिकी हैं। जबकि एक 50 लाख रुपए में नीलाम हुई हैं। वहीं एक अनसोल्ड भी रही है। इस सेट की अधिकांश खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी है, क्योंकि फ्रेंचाइजीज इनमें लीडरशिप रोल देखती हैं।

Advertisement

WPL ऑक्शन के पहले सेट में 7 खिलाड़ियों पर बोली लगी। भारत की स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा बनीं। वह सबसे महंगी प्लेयर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वह पहले सेट में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं।

ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है। इसके साथ ही भारत की अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम से सभी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

भारत के अलावा फाइनल लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। इनके साथ एसोसिएट देशों से UAE, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, नीदरलैंड और USA की 8 खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बोली लगेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button