देश

डिजास्टर बनने वाली है रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’, सिनेमाघरों में छाया ‘दृश्यम 2’ का जलवा

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली :  रोहित शेट्टी की सर्कस को रिलीज हुए पूरे एक हफ्ता हो चुका है। इस फिल्म ने अभी तक तो बॉक्स ऑफिस पर निराश ही किया है। वहीं पिछले कई हफ्तों से सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ छठे हफ्ते में मे भी टिकट खिड़की पर डटी हुई है। रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म के लिए अपनी लागत निकलना भी दूर की कौड़ी लग रही है। इसकी 7 दिनों के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है तो चलिए नजर डालते हैं कि फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है।

पिट गई सर्कस
रोहित शेट्टी को हिट मशीन कहा जाता है। उनकी कोई भी कॉमेडी फिल्म अभी तक फ्लॉप नहीं हुई है। अब लगता है कि सर्कस उनका ये रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं और इसने अब तक अपनी लागत की एक चौथाई कमाई भी नहीं की है। सर्कस का आलम ये है कि एक हफ्ते में ही इसकी कमाई में काफी तेज गिरावट आई है।

7 दिनों में बस इतना रहा बिजनेस
पहले दिन 6.25 करोड़ से खाता खोलने वाली रणवीर सिंह की ये फिल्म दिन-ब-दिन नीचे ही जाती जा रही है। पहले वीकेंड में 20 करोड़ के करीब का बिजनेस करके इसने साबित कर दिया था कि ये बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म बनने की तरफ बढ़ रही है। सोमवार से तो कलेक्शन में और भी गिरावट दर्ज की गई और फिल्म 8 करोड़ से सीधे 2 करोड़ पर आ गई। बुधवार को इसने 2.25 करोड़ का बिजनेस किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button