देश

राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क, समेत पांच सड़कों का नाम, कल्याण सिंह के नाम पर….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – कल्याण सिंह को सम्मानित करने के लिए यूपी सरकार ने पांच जिलों में पांच सड़कों का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’ के नाम पर करने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जल्द प्रस्ताव पेश करेंगे अधिकारी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में एक-एक मार्ग का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

Advertisement


शनिवार को हुआ कल्याण सिंह का निधन
भाजपा के कद्दावर नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में गत शनिवार को निधन हो गया। साल 1991 में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने यूपी में अपनी पहली सरकार बनाई। उत्तर प्रदेश में भाजपा को खड़ा करने का श्रेय कल्याण सिंह को ही जाता है। इसके अलावा मंदिर अभियान को तेज करने में इनकी बड़ी भूमिका रही। साल 1990 में कल्याण सिंह ने प्रदेश भर का दौरा कर लोगों को राम मंदिर के लिए प्रेरित किया। बाबरी मस्जिद का विध्वंस भी कल्याण सिंह के सीएम रहते हुआ। कहा जाता है कि सुरक्षाबलों ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने की इजाजत मांगी लेकिन उन्होंने इसकी इजाजत नहीं दी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button