रायपुर

सड़क हादसा : कार और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत….

रायपुर ब्यूरो – भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में मयूर कॉलेज के सामने हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

Advertisement

यह दर्दनाक हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार में बैठे सभी लोग कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक और कार दोनों ही तेज रफ्तार में थे, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button