छत्तीसगढ़
इंटरनेशनल मास्टर लीग: इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच रोमांचक मुकाबला, रायपुर पहुँचे दिग्गज खिलाड़ी

(रायपुर ब्यूरो) – 8 मार्च से रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर लीग टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है! इंटरनेशनल मास्टर लीग टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर्स शिरकत कर रहे हैं। इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह समेत तमाम स्टार खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। टूर्नामेंट के तहत इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें क्रिकेट के इस रोमांचक मुकाबले में भिड़ेंगी। आयोजन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।




