रायपुर

नागपुर से फरार ड्रग तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है… एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है… आरोपी नागपुर में छिपकर ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था…मामला थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र का है… जहां 22 दिसंबर 2025 को पुलिस ने अमलीडीह स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारकर ब्राउन शुगर के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था… इस दौरान करीब 11.56 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और नगदी जब्त की गई थी…

Advertisement

कार्रवाई के बाद इस मामले में शामिल दो आरोपी फरार हो गए थे… जिनमें चंदन ठाकुर भी शामिल था… पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी…वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने फरार आरोपी की लोकेशन नागपुर, महाराष्ट्र में ट्रेस की… इसके बाद रायपुर पुलिस ने नागपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने ड्रग तस्करी और सप्लाई में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है… बताया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था…फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है… पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है…

Related Articles

Back to top button