डेढ़ साल पुरानी गुत्थी सुलझी, पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार.

रायपुर – खमतराई पुलिस ने डेढ़ साल पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। उरकुरा निवासी कांति साहू की हत्या के मामले में उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया है।जनवरी 2024 में हुई इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी पिता-पुत्र ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया था।
जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और शरीर पर चोटों के निशान की पुष्टि हुई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया, जिसमें मृतका के नाखूनों में उनका डीएनए पाया गया।
पूछताछ में सच्चाई सामने आई और दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – डोमार सिंह साहू (51 वर्ष) व धरम राज साहू (25 वर्ष) दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।




