अमरनाथ औषधि दुकान से चोरों ने चुराए 35 हजार के सिक्के….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बार चोरों ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक औषधि दुकान को निशाना बनाया। गोलबाजार स्थित अमरनाथ औषधि दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर गल्ले में रखे 30 से 35 हजार रुपये के चिल्लर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोलबाजार स्थित अमरनाथ औषधि दुकान में चोरों ने नई तरकीब अपनाते हुए बगल की दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर वहां से अमरनाथ औषधि दुकान में सेंध लगाई। चोरो ने घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने गल्ले में रखे 30 से 35 हजार रुपये के सिक्के लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दुकानदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है, लेकिन इस बार चोरों ने काफी योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हुई है.
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगो मे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर नाराजगी हैँ




