देश

आ गई पुष्पा 2 की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म से क्लैश

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पुष्पा 2 द रूल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। मूवी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अल्लू अर्जुन ने इंट्रेस्टिंग पोस्टर के साथ पुष्पा 2 का माहौल बना दिया है। फिल्म साल 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी और इसके साथ एक और मच अवेटेड फिल्म रिलीज हो रही है।

Advertisement
Advertisement

जो कि अजय देवगन की मूवी का सीक्वल है। इन दोनों के अलावा कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की भी रिलीज डेट 2024 का स्वतंत्रा दिवस बताई जा रही है। हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं है।

Advertisement

पोस्टर ने खींचा ध्यान
साल 2023 में दर्शक बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा लुटा रहे हैं। अब 2024 तक उन्हें कई बार सिनेमाहॉल्स में सीटियां बजाने का मौका मिलेगा। कई जबरदस्त फिल्में और कुछ के सीक्वल्स की रिलीज डेट्स सामने आ रही हैं। अब अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

Advertisement

इसके साथ एक बॉलीवुड क्लैश भी है। अल्लू अर्जुन ने ज्यादा कुछ न लिखते हुए ट्वीट (X) किया है, 15 अगस्त 2024 हैशटैग है पुष्पा2 द रूल। साथ में पोस्टर है जिसमें अल्लू अर्जुन का सोने के ब्रेसलेट्स और अंगूठियों से सजा हाथा है। सबसे छोटी उंगली पर रेड नेलपेंट दिख रहा है और उंगलियों पर खून के छींटे भी हैं। क्लिक करके देखें पोस्टर

बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगी टक्कर
बात करें क्लैश की तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन भी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इस अगर दोनों में से किसी ने डेट आगे-पीछे नहीं की तो हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा वाला क्लैश देखने को मिलेगा। sacnilk के ट्वीट पर कुछ  दर्शकों ने कमेंट्स किए हैं कि अजय देवगन अपनी फिल्म की डेट नहीं बदलते तो कुछ लिख रहे हैं कि इसमें अजय देवगन का ही नुकसान होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button