देश

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से होगा पंजीयन..!

जम्मू : अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु सोमवार से अग्रिम पंजीकरण करा सकेंगे। यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है और 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। पंजीकरण की सुविधा देश भर में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक, येस बैंक की 466 शाखाओं में उपलब्ध है। राज्यों के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने के प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अधिकृत डाक्टरों व अस्पतालों की सूची प्रदर्शित की है।

अमरनाथ यात्रा के लिए 13 साल से कम और 75 साल से अधिक आयु के लोगों को यात्रा पर जाने से मनाही है। इसके अलावा जन श्रद्धालुओं ने 2021 की यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया था और उन्होंने अपनी फीस वापस नहीं ली थी, वे सभी उसी संबंधित बैंक की शाखा में जाकर नया आवेदन फार्म भर सकेंगे। उन्हें अपनी पुरानी मूल यात्रा पर्ची जमा करनी होगा। इसके बदले वह आवेदन फार्म भर सकेंगे। साथ में उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र लगाना होगा। पिछले वर्ष को फीस को इस बार की यात्रा में समायोजित कर दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए चार फोटो लगेंगे।

प्रत्येक दिन अलग रंग की पर्ची : अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगाम दो मार्ग हैं। दोनों मार्गों के लिए अलग-अलग दिन यात्रा करने के लिए अलग रंग की यात्रा पर्ची मिलेगी। प्रति यात्री 120 रुपये लिए जाएंगे। पिछले साल यात्रा पर जाने के लिए जो यात्री इ’छुक थे और इस साल उनकी उम्र 75 साल से अधिक हो गई है, उन्हें भी यात्रा पर जाने की अनुमित नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button