बिलासपुर

11 नवंबर को बिलासपुर में प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली को लेकर, कलेक्टर से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर में 11 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पूरी शिद्दत से जुट गई है। इस हुंकार रैली में प्रदेश भर से बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं के आने और प्रदर्शन करने की संभावना है। इस प्रस्तावित प्रदर्शन और रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने कलेक्टर सौरभ कुमार से भेंट की।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत, समेत कुछ अन्य नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर से मिलने गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर से इस रैली की व्यवस्थाओं तथा रैली के रूट चार्ज ,आम सभा स्थल आदि को लेकर व्यवस्था मसलों पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement

जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन को भाजपा ने आज अधिकृत और विस्तृत रूप से महतारी हुंकार रैली की समग्र जानकारी देते हुए प्रशासन से इस रैली को देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं करने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button