विदेश

रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के नए राष्ट्रपति…..

(शशि कोन्हेर) : कोलंबो – उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में राष्ट्रपति के लिए आज सुबह से ही मतदान हो रहा था। वहां इस पद के लिए त्रिकोणी संघर्ष हो रहा था। मैदान में रानिल विक्रमसिंघे, दुल्लास और अनुरा दिसानायके चुनाव मैदान में थे, एक और चौथे उम्मीदवार साजिद प्रेमदासा भी चुनाव लड़ेंगे ऐसा कहा जा रहा था। लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब देखना यह होगा कि नए राष्ट्रपति के कार्यभार संभालने के बाद श्रीलंका के मौजूदा दिवालिया हालात में सुधार होता है अन्यथा अथवा और भी भयंकर हो जायेंगे।

आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका को बुधवार को नया राष्ट्रपति मिल गया है। रानिल विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। रानिल ने दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा दिसानायके को मात दी। रानिल को 134 वोट मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button