छत्तीसगढ़

खुशगवार माहौल में मनाया गया रंगोत्सव होली , एव इस्लामिक
त्योहार शब -ऐ -बारात

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) :  सदियों पुरानी चली आ रही  धार्मिक  रिवाजों के मुताबिक स्थानीय हिन्दू एवं  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने  सौहार्द पूर्ण तरीके से खुशगवार माहौल में होली तथा शब- ऐ- बारात त्योहार मनाया ।

Advertisement


बीते तारीख 7 मार्च को हिन्दू समुदाय के लोग नगर के प्राचीन राजमहल के सामने बेल बाड़ी में  शांति पूर्ण तरीके से होलिका दहन किया।

Advertisement
Advertisement


वहीं दूसरी ओर स्थानीय मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने  आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए इस्लामिक पर्व शबे बारात अकीदत के साथ मनाया। इस्लाम धर्म की मानें तो  शबे बारात मुसलमानों के विभिन्न त्यौहारों में महत्वपूर्ण  त्योहार है। इस त्योहार से जुड़ी अनेकों प्रचलित मान्यताए है। कुरान और हदीस में इस  पर्व के महानता  का उल्लेख मिलता है।

Advertisement


इस दिन मस्जिद  के अलावा घरो तथा कब्रिस्तान को चिरागों से रौशन किया जाता है। इस्लाम के मुताबिक इस दिन  मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग अपने गुनाहो से तौबा करते हुए  अल्लाह के  सजदा- ऐ- इबादत में वक्त व्यतित करते हैं।  मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। जुलुस निकाले व जलसा -ऐ -तकरीर कराये जाते हैं ।

Advertisement

मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग क़ब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों परिजनों के कब्रों में चिराग़ जलाते और फातिहा भी पढ़ते हैं। पूर्वजों के रूह के मोक्ष के लिए खुदा से प्रार्थना करते हैं। शबे बारात इबादत और तिलावत का पर्व है।कहा जाता है ख़ुदा अपने बन्दों के अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा करता हैं।ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन अल्लाह  सारी रूहों (आत्माओ) को जहन्नुम(नरक) से रिहा(आजाद) करते हैं तथा फरिस्तो (देवदूतों) को   अनेक काम सौंपे जाते हैं । इसके अलावा
  और भी धार्मिक पहलू  हैं।


इस तरह से नगर में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने पूरे शिद्दत के साथ शबे बारात त्योहार मनाया। एक दूसरे को शबे बारात की मुबारकबाद दिया।
इसी फेहरिस्त में  हिन्दू समुदाय के लोगों ने होलिका दहन के दूसरे दिन 8 मार्च दिन बुधवार को पारम्परिक रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ तहेदिल से मनाया।  क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी रंगों का त्योहार होली का खुमार छाया रहा लोगों ने उत्साह उमंग के साथ फागुन मनाया । सदियों पुरानी चली आ रही परंपरा को बरकरार रखते हुए नगर वासियों ने राजमहल के सामने बेलबाडी में किये गये होलिका दहन का धूल उडाया  नवयुवकों ने टोली बनाकर  फाग गीत गाते ढोल नगाड़ों में थिरकते हुए एक दूसरे के गले मिलते हुए  अबीर गुलाल लगाया। रियासत कालीन पुराने रवायत के मुताबिक  नगर वासियों ने राजपरिवार प्रमुख लाल अजीत प्रताप सिंह देव तथा कुंवर अमीत सिंह देव  को उनके निवास में पहुंच रंग गुलाल लगाया।  लाल अजीत प्रताप सिंह ने लोगों को होली  पावन पर्व की बधाई दी।
लखनपुर राजपरिवार के कुंवर अमीत सिंह देव तथा रणविजय सिंह देव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने  प्राचीन स्वयं- भू- शिव मंदिर प्रांगण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित  गणमान्य नगरवासीयो को रंग गुलाल लगाते हुए सम्मानित किया वहीं रंगोत्सव फागुन की बधाई दिये।
पारम्परिक होली लोक गीत संगीत पर थिरकते हुए नगरवासियों ने हिल मिल कर फागुन मनाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा हुडदंगियों के गतिविधियों पर अंकुश लगाने नगर के चौक चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रही। ख़बर लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button