देश

देश अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे राजीव कुमार…..

(शशि कोन्हेर) :देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त  राजीव कुमार  होंगे। राजीव कुमार 15 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे। राजीव कुमार की नियुक्ति को लेकर कानून मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव कुमार की नियुक्ति की है।

Advertisement

कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा 14 मई को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद 15 मई राजीव कुमार अपना पदभार संभालेगे।

Advertisement
Advertisement

1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं राजीव कुमार

Advertisement

बता दें कि राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पहले राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष थे। उन्होंने अप्रैल 2020 में पीईएसबी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। राजीव कुमार बिहार/झारखंड कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। और फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button