छत्तीसगढ़

राजेश सिंह ने किया सवाल-तिलक नगर के कोन्हेर गार्डन को किसके आदेश पर धरना स्थल बना दिया गया… (महापौर भी कर चुके हैं विरोध) और…

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष और तिलक नगर वार्ड के पार्षद श्री राजेश सिंह ने निगम में प्रस्तावित आम सभा के लिए दो प्रश्न पूछे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पहला सवाल यह किया है कि अरपा तट संवर्धन योजना के बारे में बार-बार विस्तृत जानकारी मांगने पर भी क्यों नहीं दी जा रही है..? उन्होंने पूछा है कि इस योजना के अंतर्गत नाले नालियों का पानी सीवरेज के ट्रीटमेंट प्लांट में कैसे डाला जाएगा..?

Advertisement
Advertisement

साथ ही उन्होंने यह भी पूछा है कि दानदाता स्वर्गीय श्री राजेश्वर राव कोन्हेर द्वारा बच्चों बुजुर्गों और सरोवर के उपयोग के लिए उपलब्ध कराए गए कोन्हेर उद्यान को किसके आदेश पर धरना स्थल बना दिया गया है..?

Advertisement

तिलक नगर के कोन्हेर गार्डन को एसडीएम बिलासपुर द्वारा विवेकहीन  ढंग से धरना प्रदर्शन वाले को प्रदान किया जा रहा है जिससे यह गार्डन और इसकी सुंदरता नष्ट हो रही है। विडंबना यह है कि वार्ड पार्षद द्वारा स्वयं और नगर निगम के महापौर श्री रामचरण यादव द्वारा इसका विरोध किए जाने के बावजूद किसके आदेश पर और किस नियम कानून के तहत यह उद्यान धरना प्रदर्शन स्थल के रूप में बदला जा रहा है यह समझ से परे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button