देश

“लाउडस्पीकर हटाओ” के साथ ही राज ठाकरे का नया नारा..चलो अयोध्या

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अब अपने शिव सैनिकों को नया नारा दिया है..चलो अयोध्या.! राज ठाकरे के इस अभियान में 10000 से भी अधिक मनसे कार्यकर्ता एक साथ अयोध्या जाने वाले हैं। जिनके लिए एक दर्जन विशेष यात्री गाड़ियां बुक की जा रही हैं। 5 जून को मुंबई से अयोध्या के लिए मनसे कार्यकर्ताओं का कारवां रवाना होगा। अयोध्या में श्री राज ठाकरे और उनके कार्यों का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि अपनी इस अयोध्या यात्रा के दौरान राज ठाकरे रामलला का दर्शन करने के साथ ही एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आंदोलन के साथ ही राज ठाकरे के द्वारा घोषित चलो अयोध्या कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत अनेक लोगों का सिर दर्द शुरू हो गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button