अन्यदेश

असानी चक्रवात के असर से बंगाल में कई स्थानों पर शुरू हुई बारिश

(शशि कोन्हेर) : चक्रवात ‘असानीÓ के असर से कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले शुक्रवार तक तूफान व बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य प्रशासन हाई अलर्ट पर है। राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने चक्रवात को लेकर सोमवार दोपहर राज्य सचिवालय नबान्न में जरुरी बैठक की और इससे निपटने के लिए की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया।

Advertisement

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण व दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान में यह ओडिशा के पुरी से 680 किलोमीटर दूर है। चक्रवात के असर से बुधवार व गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कोलकाता में भी शुक्रवार तक बारिश हो सकती है। सोमवार को कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में अच्छी बारिश हुई। कोलकाता की कई सड़कें जलमग्न हो गईं।

Advertisement
Advertisement

चक्रवात ‘असानीÓ के असर से कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले शुक्रवार तक तूफान व बारिश की आशंका है।आसमान में पूरे दिन काले बादलों का डेरा जमा रहा। चक्रवात के मद्देनजर मछुआरों के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। जो मछलियां पकड़ने जा चुके हैं, उन्हें भी लौट आने को कहा गया है। बंगाल के दीघा, मंदारमणि, ताजपुर समेत अन्य समुद्री पर्यटन स्थलों को लेकर विशेष सर्तकता बरती की गई है। पर्यटकों को फिलहाल वहां घूमने नहीं जाने को कहा जा रहा है। समुद्र में नहाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। गौरतलब है कि चक्रवात के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम मेदिनीपुर व झारग्राम जिलों के दौरे को स्थगित कर दिया गया है। ममता 10 से 12 मई तक इन जिलों में प्रशासनिक बैठक करने वाली थीं। मुख्यमंत्री का दौरा अब 17 से 19 मई तक होगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button