रायगढ़

रायगढ़ में जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर पर पड़ा छापा…..

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़ – आयकर विभाग की टीम गुरुवार की सुबह 5.30 बजे के करीब रायगढ़ के जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के निवास स्थल ढिमरापुर क्षेत्र के आशीर्वाद पुरम कालोनी स्थित घर मे दबिश देकर छापामारी की कार्रवाई की।
व्यवसायी के आशीर्वाद पुरम कालोनी स्थित निवास मेें आयकर की टीम में दर्जन भर से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

जिले में जय अंबे टाप 5 ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिस्ट में शामिल है। उक्त कंपनी के संचालक रिंटू सिंह के लेन देन व अघोषित आय को लेकर आयकर विभाग की टीम लंबे समय से नजर रखी हुई थी। आयकर विभाग की टीम कंपनी संचालक रिंटू सिंह के घर मे मौजूद दस्तावेज व अन्य को खंगालने में जुट गई हैं। वही टीम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के साथ कोतवाली पुलिस भी बड़ी संख्या में घर के बाहर मौजूद है। सुरक्षा बल व टीम के अधिकारियों ने जिस वाहन में आए है उक्त वाहनों में अंकित नम्बर को देखकर मानो टीम या सुरक्षा बल ओडि़सा से सम्भवत: आने की बात कही जा रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों के मुताबिक इससे पहले इसी वर्ष आशीर्वाद पुरम कालोनी के बगल में स्थित साईं हेरिटेज में स्काई एलाइज कंपनी के मैनेजर के घर मे आयकर की टीम ने दबिश दी थी।
वहीं नगर में आयकर विभाग की टीम की जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर छापा को लेकर स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप है।

Advertisement

आयकर विभाग की टीम द्वारा जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक रिंटू सिंह के ढिमरापुर क्षेत्र के आशीर्वाद पुरम कालोनी स्थित निवास स्थल के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया है। वहां किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button