देश

मां के जूतों के फीते बांधते नजर आए राहुल गांधी…..

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दो दिन के अवकाश के बाद आज कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। यात्रा में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते लूज होने पर राहुल गांधी उन्हें बांधते नजर आए। इसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Advertisement

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने इस मौके पर कहा कि विजयादशमी के बाद अब राज्य में कांग्रेस की विजय होगी। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और भाजपा की दुकान बंद होने वाली है। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी राज्य की सड़कों पर उतरी हैं। कर्नाटक में आज भारत जोड़ो यात्रा पांडवपुरा से नागमंगला तालुका तक जाएगी।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार दोपहर मैसूरू पहुंची थीं। मंगल व बुधवार को दो दिन भारत जोड़ो यात्रा का अवकाश था। गुरुवार को जब मांड्या से भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हुई तो राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी उसमें शामिल हुई। इससे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। उसी दौरान वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था। इस पर गांधी परिवार इटली गया था। सोनिया गांधी हाल ही में स्वदेश लौटी हैं।

Advertisement

हालिया चुनावों में सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुई थीं। लंबे समय बाद वे पार्टी के किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम व कार्यकर्ताओं के बीच सम्मिलित हुई हैं। करीब पांच माह चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की इस पूरी यात्रा में शामिल रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button