देश

राहुल गांधी ने 33वें दिन पोचकट्टे से शुरू की पदयात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल…..

Advertisement

नई दिल्ली – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 33वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले, 32वें दिन तुमकुर के तिप्तूर से पदयात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान राहुल ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी।

Advertisement

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, देश के ‘राजा’ का हुक्म है – बेरोजगारी, महंगाई, नफरत और असमानता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को कुचल दिया जाए। उसके इस अरमान और फ़रमान के आगे सीना ताने बेखौफ युवा खड़े हैं, जिनकी गरज अब भी देश की हर एक सड़क पर गूंज रही है। ये दबाए न दबेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button