देश

राहुल गांधी ने कहा… उत्तर प्रदेश चुनाव में हमने बसपा से गठबंधन का..! लेकिन मायावती डर के कारण..

Advertisement

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज हो गई है। भाजपा को छोड़कर अन्य दल अभी भी अपनी हार का कारण तलाश रहे हैं। नई दिल्ली में एक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर दर्द छलक उठा। उन्होंने इस चुनाव को लेकर एक बड़ा राज भी खोला। राहुल गांधी ने कहा कि हमने बसपा के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन लगता है कि बसपा प्रमुख मायावती ने किसी बड़े डर के कारण इसको स्वीकार नहीं किया।

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले की कांग्रेस तथा बसपा की लड़ाई अभी तक जारी है। श्री राहुल गांधी ने कहा कि मायावती जी ने इस बार पूरी ताकत से चुनाव नहीं लड़ा। हमने उन्हें गठबंधन के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ‘द दलित टूथ : द बैटल्स फॉर रियलाइजिंग आंबेडकर्स विजन’ पुस्तक के विमोचन के समय राहुल गांधी ने कांशीराम की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज उठाई, हालांकि इससे कांग्रेस पर असर पड़ा। इसके विपरीत मायावती जी इस बार उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज के लिए नहीं लड़ीं, क्योंकि सीबीआई, ईडी और पेगासस का डर है। राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने बसपा मुखिया को अपनी पार्टी से गठबंधन करने और प्रदेश की मुख्यमंत्री तक बनाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि मायावती तो अब ईडी तथा सीबीआई के डर से अब चुनाव नहीं लडऩा चाहती हैं। हम तो कांशीराम का सम्मान करते हैं, जिन्होंने दलितों को सशक्त बनाया। इसके विपरीत मायावती पेगासस, सीबीआई तथा ईडी के डर से दलितों की आवाज के लिए नहीं लड़ी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button