छत्तीसगढ़

पदयात्रियों के कारवां के साथ लाल किला पहुंचे राहुल गांधी…कमल हसन भी रहे साथ तमिल में दिया भाषण

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली गेट से निकलकर लाल किला पहुंच गई है। थोड़ी देर में राहुल गांधी लाल किले पर सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान कमल हासन ने सभा को तमिल भाषा में संबोधित किया। यात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं।

भारत जोड़ो यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर की ओर से तड़के सुबह दिल्ली में प्रवेश किया था। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल भी हुईं। लाल किले पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा राष्ट्रीय स्मृति स्थल भी पहुंचेगी।

राहुल गांधी दोपहर बाद निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाई। शाम 5 से 6 के बीच राहुल गांधी राजघाट, वीर भूमि और शक्तिस्थल तक पहुंचेंगे।

कांग्रेस के दिल्ली इकाई प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया है।

कई नेता हुए शामिल
यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button