मनोरंजन

पंजाबी सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर ने दी इतने करोड़ की एलिमनी…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया और इस तरह दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी। यह मामला मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट के सामने लिस्ट किया गया था और कोर्ट ने हनी सिंह को 28.08.2021 के लिए नोटिस जारी किया था।

Advertisement

शालिनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए थे कि पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उनको धोखा किया। तलवार का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद हनी सिंह घबरा गए और उन्हें बेरहमी से पीटा था। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शालिनी तलवार ने ‘घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था।

Advertisement

हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 से हुई है। इससे पहले, वे एक दशक से अधिक समय तक रिश्ते में थे। हालांकि 2014 में ही सबको हनी सिंह के वैवाहिक होने के बारे में पता चला। गायक अपनी शादी को अपने करियर के आड़े नहीं आने देना चाहते थे। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को हनी सिंह ने ‘गंभीर रूप से घृणित’, ‘निंदक’ और ‘अपमानजनक प्रकृति’ के कहा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button