देश

स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा.. 5 लड़कियां और दो लड़के पकड़ाए

(शशि कोन्हेर) : स्पा‌ सेंटर और ब्यूटी पार्लर के नाम पर कहीं कहीं चल रहा देह व्यापार… इन दोनों ही काफी संभावना कामकाज को बदनाम कर रहा है… ऐसी ही एक खबर हरियाणा से आ रही है। हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर नहर की पटरी के साथ लगते एक कमरे पर छापा मारा, जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों व दो लड़कों को काबू किया है। लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि लड़के स्थानीय एवं नाबालिग बताए गए हैं।

Advertisement

आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान जेएनएल व भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारों पर जांच पड़ताल की गई। इसी बीच पटरी के नजदीक एक स्पा सेंटर मिला।

Advertisement
Advertisement

जांच की तो सेंटर में दिल्ली से आई पांच लड़की व दो लड़के थे। पूछताछ में पता कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button