छत्तीसगढ़

प्रियंका ग़ांधी ने लॉन्च किया कांग्रेस का थीम सॉन्ग,कहा- नेताओं से आप भी पूछिए उनकी नीयत….

Advertisement

बिलासपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की। उन्होंने खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर परिवार में दो बेटे हैं और पिताजी दोनों को कुछ पैसे दे देते हैं काम के लिए। जिसकी अच्छी नीयत है वो अच्छा काम करेगा और जिसकी नीयत खराब होती है वो पैसे डुबा देगा। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह आप नेताओं से उनकी नीयत पूछिए।

Advertisement

हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की।

Advertisement

वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि सभी को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें। ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही है, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button