छत्तीसगढ़

दिवंगत कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साव ने की 5-5 लाख की मदद की घोषणा-अंत्येष्टि में शामिल होने चंदेल, रेणुका सूरजपुर रवाना

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं  ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घोषणा की कि दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भाजपा द्वारा की जाएगी। घायलों के उपचार का खर्च भाजपा वहन करेगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह दिवंगत कार्यकर्ताओं की अंत्येष्टि में शामिल होने सूरजपुर रवाना हुए हैं।

Advertisement

दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी सहित सभी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button