देश

राष्‍ट्रपति का देवघर दौरा रद, भक्तों के लिए सामान्‍य रूप से खुला रहेगा बाबा का दरबार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। रविवार की शाम में अचानक उनके कार्यक्रम में व्यापक बदलाव किया गया। इसके तहत राष्ट्रपति का देवघर जाने का कार्यक्रम भी रद हो गया है। राष्ट्रपति अब सिर्फ खूंटी के निर्धारित कार्यक्रम में ही शामिल होंगी। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को दी गई।

Advertisement
Advertisement

राष्‍ट्रपति का कार्यक्रम स्‍थगित होने की वजह से सोमवार को भी बाबा बैद्यनाथ का दरबार आम भक्तों के लिए पूर्व की तरह यथावत खुला रहेगा। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बाबा दरबार में आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति के देवघर आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

Advertisement

अब बाबा मंदिर का पट सोमवार को आम भक्तों के लिए पूर्व की तरह खुला रहेगा। जानकारी हो कि राष्ट्रपति के आगमन की सूचना पर मंदिर में तैयारी शुरू की गई थी। प्रशासनिक स्तर पर सारे इंतजाम किए जा रहे थे। राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने साढ़े छह घंटे तक मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। वरीय पदाधिकारियों ने भी समीक्षा शुरू कर दी था। इसी बीच कार्यक्रम में बदलाव की सूचना जिला प्रशासन को मिली।

Advertisement

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति

संशोधित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति अब मंगलवार की सुबह सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सेना के हेलीकाप्टर से सीधे खूंटी जाएंगी। वहां राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके स्वजनों से मुलाकात करेंगी। इसक बाद खूंटी के बिरसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button