छत्तीसगढ़

दुनिया में परचम लहरा रहे 30 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

(शशि कोन्हेर) : इंदौर :  देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हो रहे तीन दिवसीय भारतीय प्रवासी सम्मेलन में 30 प्रवासी भारतीयों को भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) से सम्मानित भी किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए इन प्रवासी भारतीयों का चयन भी किया जा चुका है। ये सभी ऐसे प्रवासी भारतीय हैं, जिन्होंने भारत और विदेश के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं।


इन 30 प्रवासियों को सम्मेलन के अंतिम दिन 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके लिए चयनित प्रवासियों में बिजनेस, चिकित्सा, शिक्षा, तकनीकी, कला-संस्कृति और राजनीति आदि क्षेञों में योगदान देने वाले नाम हैं। गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

इसके लिए नामों का चयन जो ज्यूरी-सह-पुरस्कार समिति करती है। उसके अध्यक्ष उपराष्ट्रपति और उपाध्यक्ष विदेश मंत्री होते हैं।


प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार- 2023 के लिए इन प्रवासियों का किया चयन –
प्रो. जगदीश चेन्नुपति, आस्ट्रेलिया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी/शिक्षा ,,प्रो. संजीव मेहता, भूटान, शिक्षा
प्रो. दिलीप लौंडो, ब्राज़ील, कला और संस्कृति/शिक्षा,,डा. अलेक्जेंडर मलाइकेल जॉन, ब्रुनेई दारुस्सलाम मेडिशन
डा. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, कनाडा, समाजसेवा,,जोगिंदर सिंह निज्जर, क्रोएशिया, कला और संस्कृति/शिक्षा
प्रो. रामजी प्रसाद, डेनमार्क, सूचना प्रौद्योगिकी,,डा. कन्नन अम्बलम, इथियोपिया, समाजसेवा
डा. अमल कुमार मुखोपाध्याय, जर्मनी, समाजसेवा/चिकित्सा,डा. मोहम्मद इरफान अली, गुयाना, राजनीति/समाजसेवा
सुश्री रीना विनोद पुष्करणा, इजराइल, व्यवसाय/समाजसेवा,,डा. मकसूदा सरफी श्योतानी, जापान, शिक्षा
डा. राजगोपाल, मैक्सिको, शिक्षा,,अमित कैलाश चंद्र लठ, पोलैंड, व्यवसाय/समाजसेवा
परमानंद सुखुमल दासवानी, कांगो गणराज्य, समाजसेवा,,पीयूष गुप्ता, सिंगापुर, व्यवसाय
मोहनलाल हीरा, दक्षिण अफ्रीका, समाजसेवा,,संजयकुमार शिवभाई पटेल, दक्षिण सूडान, व्यवसाय/समाजसेवा
शिवकुमार नदेसन, श्रीलंका, समाजसेवा,,डा. देवनचंद्रभोज शरमन, सूरीनाम, समाजसेवा
डा. अर्चना शर्मा, स्विटजरलैंड, विज्ञान प्रौद्योगिकी,,न्यायमूर्ति फ्रैंक आर्थर सीपरसाद, त्रिनिदाद और टोबैगो, समाजसेवा/शिक्षा
सिद्धार्थ बालचंद्रन, संयुक्त अरब अमीरात, व्यवसाय/समाजसेवा,,चंद्रकांत बाबूभाई पटेल, यूके, मीडिया
डा. दर्शन सिंह धालीवाल, अमेरिका, व्यवसाय/समाजसेवा,,राजेश सुब्रमण्यम, अमेरिका, व्यवसाय
अशोक कुमार तिवारी, उज़्बेकिस्तान, व्यवसाय

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button