छत्तीसगढ़

अनुसूचित जनजाति समाज को 32%  आरक्षण का हक दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में राजमार्ग पर किया चक्काजाम

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज आदिवासी समाज के 32 फीसदी आरक्षण के हक की बहाली के लिए तीन संभागों बस्तर, सरगुजा और दुर्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया। भाजपा के प्रदर्शन को जनजाति समाज का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

Advertisement

इस प्रदर्शन में भाजपा के आदिवासी वर्ग के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आदिवासी हितों की रक्षा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों का हक बहाल होने तक संघर्ष जारी रखेगी।

Advertisement
Advertisement

चक्काजाम आंदोलन में कोडागांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता, प्रदेश भाजपा भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेंडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व महामंत्री सुभाऊ कश्यप, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement


अंबिकापुर में राज्य के प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनांदगांव में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, देवलाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में  नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग द्वारा आज आरक्षण सहित अन्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया गया। उन्होंने कहा कि विगत दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32 फीसदी आरक्षण छीनकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां किसी समुदाय से उसका आरक्षण छीना गया हो। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों  पर लगातार कुठाराघात कर रही है।इसके कुछ ही दिन बाद ही बस्तर, सरगुजा और बिलापुर में तीसरी और चौथी श्रेणी की नौकरियों में जो स्थानीय आरक्षण डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2012 से देना प्रारंभ किया था।

उसे भी छीनने का आदेश भूपेश बघेल सरकार ने  जारी कर दिया है। इससे पूर्व जनजाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार को भी भूपेश बघेल सरकार ने समाप्त कर दिया है।
            
भूपेश बघेल सरकार ने एक के बाद एक आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का काम किया है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने चक्का जाम किया। पहले चरण में इसका आयोजन बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में नारायणपुर चौक पर, सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर और दुर्ग संभाग में राजनांदगांव के छुरिया मोड़ चिचोला में राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम किया गया। अब अगर इसके बावजूद यह बहरी सरकार आदिवासियों के आरक्षण सहित अन्य सभी संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए ठोस उपाय नहीं करती है तो प्रदेश भर में चक्का जाम किया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button