बिलासपुर

बिलासपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेलीपैड से रतनपुर के लिए सड़क मार्ग से हुई रवाना

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रायपुर से निकालकर आज कुछ देर पहले कोनी के सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय कैंपस में बने हेलीपैड पर पहुंची।

यहां से वे सीधे सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना हो गई जहां आवे मां महामाया मंदिर जाकर मां महामाया का दर्शन करेंगी। प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी उनके साथ ही रवाना हुए।

रतनपुर में मां महामाया का दर्शन कर वापस आने के बाद महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button