छत्तीसगढ़

संघ के प्रचारक कल्याण आश्रम जशपुर के प्रमुख प्रकाश काले नहीं रहे, ईलाज के दौरान नागपुर में निधन

Advertisement

जशपुर – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुषांगिक संस्था कल्याण आश्रम जशपुर के प्रमुख प्रकाश काले का आकस्मिक निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे। नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में उन पर उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement

कल्याण आश्रम से जुड़े सदस्यों के द्वारा सोशल मीडिया में उनके आकस्मिक निधन की जानकारी दी गयी। प्रकाश काले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े पदाधिकारियों में से एक थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को नागपुर में ही होगा। शनिवार शाम 5 बजे जशपुर कल्याण आश्रम के स्मारक भवन ने श्रद्धांजलि सभा रखा गया है।

Advertisement

1983 में संघ के प्रचारक बने

Advertisement

1983 को संघ के प्रचारक रूप में उन्होंने काम प्रारंभ किया। विदर्भ में बुलढाणा, वाशिम और वर्धा में संघ के तहसील और जिला प्रचारक का दायित्व उन्होंने निभाया। 1999 को उनपर कल्याण आश्रम दायित्व आया। प्रारंभ में विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री, पश्चिम क्षेत्र सह संगठन मंत्री, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अंत तक अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख और कल्याण आश्रम की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। वह मूलतः महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button