छत्तीसगढ़

12 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन बैग जप्त…..

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : रायपुर – शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद प्रशासन ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाईयां शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पॉलिथीन बैग और प्लॉस्टिक जब्त की है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देंश भी विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को दिए गए है।

Advertisement
Advertisement

तहसीलदार डॉ. अजंली शर्मा ने विधानसभा चौक के पास सकरी गांव में स्थित संतोषी प्लास्टिक संस्थान में औचक निरीक्षण कर 8 क्विंटल 75 किलो सिंगल यूज प्लॉस्टिक कैरी बैग जब्त किए है। वहीं नायाब तहसीलदार श्री नारायण चंद्राकर ने आरंग तहसील के कुटेसर स्थित शिवसन्स पॉलिमर्स में छापामार कार्रवाई कर 3 क्विंटल 60 किलो सिंगल यूज प्लॉस्टिक कैरी बैग जब्त किए है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से शासन ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। दुकानों और बाजारों में पॉलिथिन में सामान देने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाले छोटे-बड़े कारखानों पर भी छापामार कार्रवाई कर उत्पादन बंद कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button