देश

बिहार में राबड़ी देवी के ताजिया पूजन को लेकर गर्म हुई राजनीति

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मुहर्रम के मौके पर ताजिया की पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement
Advertisement

आरजेडी के ट्विटर अकाउंट से भी इस वीडियो को  शेयर किया गया है। ट्वीट में लिखा गया है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में मुहर्रम के ताजिये पर तबर्रुक चढ़ाया। वायरल वीडियो 29 जुलाई का राबड़ी आवास का बताया जा रहा है।

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ओर जहां राबड़ी देवी ताजिया की विधिवत पूजा कर रहीं हैं, वहीं कुछ दूर पर कुर्सी पर बैठे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बड़े ही ध्यान से इसे देख रहे हैं। लालू के चेहरे पर हल्की मुस्कान भी देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस प्रकार राबड़ी देवी ताजिया को पूजती हैं, वो ताजिया पुजकर तुष्टीकरण की राजनीतिक करना चाह रही हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि आप सनातन धर्म से आतीं हैं। सनातन का सम्मान कर वीडियो जारी करती तो गर्व महसूस होता। उन्होंने कहा हर धर्म की सम्मान होनी चाहिए।

विजय सिन्हा ने कहा है कि जिस प्रकार से वीआईपी इलाकों में घर के अंदर ताजिया जुलूस को लेकर लालू तांडव करवा रहे हैं, वह बिहार की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं, यह समझ में आ रहा है। वह एक संकेत दे रहे हैं कि जिस दिन आरजेडी की सरकार आएगी, उस दिन फिर से बिहार में जंगलराज लाऊंगा। इसी प्रकार तांडव कराऊंगा। गरीब, मजदूर और अति पिछड़ों की आवाज को तांडव कर उन्हें दबाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button