बिलासपुर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का एक्शन, सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग के तहत एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच चल रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

दिनांक 06 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।इस दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास से अविनाश वाधवानी उर्फ अवि और व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को पकड़ा गया।

Advertisement

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से जुड़े व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट और कुल 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

 

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर इस सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अन्य सटोरियों और खाईवालों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button