रायपुर

नशे में स्कूल वाहन चालक ने मारी ट्रक को टक्कर, कई स्कूली बच्चे घायल….

राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल के एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि स्कूल वाहन का चालक और उसका एक साथी दोनों शराब के नशे में धुत थे। नशे की हालत में चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा।

Advertisement

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही भी सामने आई। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय उन्हें स्कूल परिसर ले जाया गया, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया।घटना की जानकारी मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों की स्थिति का जायजा ले रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button