छत्तीसगढ़

26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 64 लाख का इनाम था घोषित

सुकमा जिले से नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 7 महिला नक्सलियों समेत कुल 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Advertisement

आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये नक्सली माड़ डिविजन, पीएलजीए और जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे।आत्मसमर्पित नक्सली सुकमा, ओडिशा और माड़ क्षेत्र की कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Advertisement

इस मौके पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा।एसपी ने जिले में सक्रिय बचे हुए नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button