बिलासपुर

बुरे फंसे थानेदार, वसूली मामले में SSP ने किया लाइन अटैच.

बिलासपुर – तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल पर एक महिला से एफआईआर दर्ज कराने और आरोपी से मुचलका देने के नाम पर वसूली का आरोप लगा है।पीड़िता के पति ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी और लूटपाट की घटना हुई थी। शिकायत दर्ज कराने जब वे थाने पहुंचे, तो टीआई अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।

Advertisement

बाद में एक परिचित युवक के माध्यम से संपर्क करने पर एफआईआर के लिए 30 हजार रुपए की मांग की गई। महिला ने पहले एडवांस में 10 हजार रुपए दिए और बाद में शेष राशि भी जमा कराई।लेकिन एफआईआर में लूट की धारा नहीं लगाई गई और आरोपी से मुचलके के लिए 20 हजार रुपए और वसूले गए।

Advertisement

 

मामला एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुँचते ही उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए टीआई अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया और पीड़िता को वसूली गए रुपए लौटाने के निर्देश दिए। दबाव के बाद अग्रवाल ने पैसा वापस कर दिया।अब तखतपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी विवेक पांडेय को दी गई है। एसएसपी ने मामले की गहन जांच के आदेश भी दिए हैं।

 

गौरतलब है कि अनिल अग्रवाल पहले भी विवादों में रह चुके हैं। सिविल लाइन थाने में एसआई रहते मिट्टी तेल चोरी करने वालों को छोड़ने और बाद में कोटा थाने में अवैध वसूली के आरोप उनके खिलाफ लग चुके हैं। अब एक बार फिर रिश्वतखोरी के आरोप में कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Back to top button