बिलासपुर

ग्रामीण शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 देशी और 48 गोवा शराब जब्त

(हिमांशु लाल) : बिलासपुर – पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियानों के तहत अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। जूनापारा क्षेत्र में 90 देशी और 48 गोवा शराब की बोतलें जब्त की गईं। दो आरोपी—शरद धुरी और प्रकाश यादव—को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Advertisement

 

Advertisement

इस कार्रवाई के दौरान सफेद स्कूटी क्रमांक CG10BY2982 से 24 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 52,960 रुपये है। जूनापारा पुलिस और आरक्षकों की टीम ने गांवों में नशे के खिलाफ रैली आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button