बिलासपुर
आजाद हिंद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों और पेंट्री मैनेजर के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

बिलासपुर से रवाना हुई पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस में उस वक्त हंगामा मच गया, जब अवैध वेंडरों और पेंट्रीकार मैनेजर के बीच जमकर हाथापाई हो गई।जानकारी के मुताबिक, रायपुर से पहले कुछ अवैध वेंडर ट्रेन में चढ़कर खाने का पर्चा बांटने लगे। पेंट्रीकार मैनेजर ने जब इसका विरोध किया, तो वेंडरों से उसकी बहस हो गई।
इसके बाद वेंडरों ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों को रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुलाया और सभी ने ट्रेन में घुसकर मैनेजर से मारपीट की कोशिश की।हालांकि, पेंट्री स्टाफ ने मिलकर इन वेंडरों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सभी को पकड़कर वापस बिलासपुर लाया गया।पूरे मामले की जांच जीआरपी बिलासपुर कर रही है।




