दुर्ग

पुलिस ने दो स्कॉर्पियो से जब्त किए 6.6 करोड़ रुपए नगद, जांच में जुटी पुलिस….

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों की जांच के दौरान कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश बरामद किया। दोनों गाड़ियों में कुल चार लोग सवार थे और गाड़ियों का पासिंग महाराष्ट्र का था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि कार की सीट और डिग्गी में पैसे छुपाए हुए थे। बरामद कैश गिनने के लिए मशीन का उपयोग किया गया। चारों युवकों से पूछताछ जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रकम किसकी है और कहाँ ले जाई जा रही थी।

Advertisement

 

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और उपयोग की जांच कर रही है।

 

स्थानीय लोग घटना की जानकारी मिलते ही थाने में इकट्ठा हो गए और पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा शुरू हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button