दुर्ग
पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

दुर्ग जिले के भिलाई में तीजा पर्व से पहले ही एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। नेवई थाना क्षेत्र में शनिवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी दीक्षा दुबे (20 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति एकल तिवारी, जो फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ का काम करता है, सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। इस वारदात ने परिवार और इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



