ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता: 840 नग नशीले टैबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने दादर स्थित ईंटा भट्ठी के पास रेड कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचने की कोशिश कर रहे दो युवकों—कमल किशोर उर्फ भीम और चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी—को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 840 प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टेबलेट और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 36 हजार रुपये है।
पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों—नितेस दास, मनीष राज, पारस साहू और अब्दुल तसलीम—के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(C), 27(A) और 8 के तहत मामला दर्ज किया।
सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी युवाओं में नशा फैलाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई चेन चला रहे थे। ऑपरेशन विश्वास के तहत यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है।




