रायपुर

“ऑपरेशन निश्चय” : 5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा जब्त…..

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ अहम कार्रवाई की है।

Advertisement

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नर्मदा पारा स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 1 युवक, 2 महिला व 2 नाबालिग शामिल पाए गए।

Advertisement

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी मूलतः राजस्थान और गुजरात के निवासी हैं। इस संबंध में थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  • जितेन्द्र कश्यप, 27, सादलपुर, राजस्थान
  • अस्मिता विजय ठाकुर, 35, गांधीनगर, गुजरात
  • अम्बिका विजय परमार, 45, अहमदाबाद, गुजरात
  • विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक और 1 बालिका

 

पुलिस टीम में निरीक्षक भावेश गौतम, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन निश्चय के तहत आगे भी नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button