दुर्ग

डबल मर्डर : आरक्षक के घर घुसकर महिला का खूनी हमला, पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी ICU में

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। एसटीएफ कॉलोनी में तैनात आरक्षक ललितेश यादव के घर पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला ने घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी रानी यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान एक अन्य बच्ची नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

Advertisement

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक के बीच कथित अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, जहां उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था, लेकिन आपसी विवाद और रंजिश इतनी बढ़ गई कि उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना के बाद पूरे एसटीएफ कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

Advertisement

वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला ने घर में घुसकर महिला और बच्चों पर हमला किया, जिसमें दो की मौत हो गई और एक बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी

Related Articles

Back to top button