दुर्ग

टावर से कूदकर युवक ने दी जान, मामूली हादसे के तनाव में उठाया खौफनाक कदम

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवक ने टावर से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप इलाके में एक युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई।

Advertisement

मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है, जो नंदिनी नगर क्षेत्र का ही निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच और डॉक्टरों की रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक दिन पहले अपने वाहन को दीवार से टकरा बैठा था, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था और परिजनों की डांट के डर से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button