रायगढ़

पुलिस ने 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ किया जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चार ट्रकों में भरा करीब 80 टन संदिग्ध कबाड़ जब्त किया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़े गए इन ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन और अन्य कबाड़ सामग्री लोड थी। जब्त कबाड़ की बाजार कीमत लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि ट्रकों सहित कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 23 फरवरी की दोपहर मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर आ रहे ट्रकों को रोका गया। ट्रक क्रमांक CG14D0528 से 11 टन, CG04ML3765 से 25 टन, CG15AC4339 से 15 टन और AP31TF7866 से 29 टन कबाड़ जब्त किया गया। चालकों द्वारा परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे सामग्री के चोरी की संपत्ति होने का संदेह गहराया। आरोपियों के विरुद्ध BNSS और BNS की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उनके निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button