छत्तीसगढ़
बजट से पहले CM विष्णु देव साय से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विकासोन्मुखी बजट का भरोसा

रायपुर – वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक मजबूती देगा।
बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित




