जांजगीर-चाम्पा

फेयरवेल के दौरान स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त, वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा – GLD स्कूल, खैरताल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।दरअसल, 4 फरवरी को फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार और स्कॉर्पियो वाहन की बोनट और छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़कर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
दोनों वाहन चालकों से 2800-2800 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

Advertisement

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें और यातायात नियमों का पालन करें।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button